logo

bihar news की खबरें

पटना AIIMS में विधायक चेतन प्रसाद के साथ मारपीट, गार्ड और डॉक्टरों पर लगा आरोप

बीते बुधवार रात पटना AIIMS में विधायक चेतन प्रसाद के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।दरअसल विधायक चेतन प्रासाद अपने कुछ समर्थकों के साथ किसी मरीज को देखने पटना एम्स पहुंचे थे।

पटना : इनकम टैक्स गोलंबर पर धू-धू कर जल उठी पुलिस की चलती कार, बड़ा हादसा टला

पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर गुरुवार दोपहर उस दौरान अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक चलती टाटा सूमो कार में भीषण आग लग गई। यह घटना दोपहर करीब 1:15 बजे की बताई जा रही है।

रोहतास : नहर में मिली 2 युवतियों की लाश, पुलिस जता रही आत्महत्या की आशंका

बिहार के रोहतास जिले में 2 युवतियों की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र का है, जहां लोगों को सलेमपुर में एक नहर में दो युवतियों का शव तैरता हुआ मिला है।

आशा और ममता कार्यकर्ता की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने पर बोले तेजस्वी, डरी-थकी सरकार का डर अच्छा लगा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की घोषणा करने के बाद RJD नेता तेजस्वी यादव ने उनपर बड़ा हमला बोला है।

अंधविश्वास का शर्मनाक खेल, शेखपुरा में सास को डायन बता मृत बच्चे को गोद में रख गांव घुमाया

अंधविश्वास का एक बेहद ही शर्मनाक मामला शेखपुरा से आया है जहां एक मृत बच्चे को जीवित करने के लिए सदर प्रखंड के मुबारकपुर गांव में तमाशा किया गया।

सड़क हादसे में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने यातायात परिचालन किया बंद

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बीते मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप वैन और ऑटो के बीच सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।

मनेर के RJD विधायक के खिलाफ पंचायत सचिव ने दर्ज कराई SC/ST के तहत FIR, सियासी माहौल गरमाया

मनेर विधायक और RJD नेता भाई वीरेंद्र एक अजीबोगरीब पेंच में फंसते नज़र आ रहे हैं। दरअसल पंचायत सचिव ने विधायक भाई वीरेंद्र पर SC/ST के तहत थाने में FIR दर्ज कराया है।

अररिया : 3 बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों का पोस्टमार्टम से इनकार

बिहार के अररिया जिले में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के कुर्साकांटा प्रखंड के सोनामनी गोदाम थाना क्षेत्र स्थित डूमरिया पंचायत का है, जहां सोमवार की शाम तालाब में डूबने से यह दर्दनाक हादसा हो गया।

नीतीश कैबिनेट में 41 एजेंडों पर लगी मुहर, चुनाव से पहले जनता को मिला ये बड़ा उपहार

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व नीतीश सरकार की आज की कैबिनेट बैठक में कुल 41 एजेंडों पर मुहर लगी। आज के हुए इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इन एजेंडों का सीधा फायदा सफाई कर्मचारी से लेकर पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं को होने वाला है।

खगड़िया : नाव पलटने से आधे दर्जन लोग डूबे, 2 सगी बहनों की हुई मौत

बिहार के खगड़िया जिले में आज दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के गोगरी प्रखंड के बिंद टोली घाट पर नाव पलटने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस नाव में कुल 8 लोग सवार थे।

भवन निर्माण में अब नहीं चलेगी मनमानी, गुणवत्ता की जांच के लिए 4 फ्लाइंग स्क्वाड का गठन

बिहार सरकार की तरफ से सरकारी भवन निर्माण कार्यों की बेहतर गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी के लिए चार नये फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया गया है। इस कार्य को लेकर भवन निर्माण विभाग के द्वारा आदेश जारी कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट का SIR की ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन पर रोक से इनकार, अगली सुनवाई कल

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व हुए वोटरलिस्ट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई है। जहां सुप्रीम कोर्ट ने ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है।

Load More